bloating gas heartburn constipation bloating gas constipation acid reflux indigestion gas bloating remedies symptoms indigestion gas bloating bloating indigestion constipation bloating gas indigestion

Constipation, flatulence or indigestion

हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है | मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरुआत हो जाती है | उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरम्भ होती है| अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है| तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है वह कब्ज होती है| सही ढंग से मल का नही निकलना “कब्ज” कहलाता है|

इसके घरेलु उपचार निम्न है:-

  • अदरक की चटनी नमक मिलाकर चटाने से गैसे पास होने लगाती है| अदरक के रस में निम्बू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलटा है, यदि आवश्यक लगे तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते है
  • सोंठ, कालीमिर्च और पीपल को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनायें, सुबह शाम एक-एक चम्मच लें, कब्ज दूर होगी|
  • पके हुए बेल का शरबत पिने से या बेल के गुदे में सोंफ़ का पावडर मिलकर पिने से कब्ज दूर होती है, सीधा पका बेल खाएं तो और भी अच्छा है|
  • अदरक और सूखे धनिये का काढ़ा पिने से कब्ज दूर होती है|
  • रात में दूध के साथ दो चम्मच इसबगोल खाने से कब्ज में आराम मिलता है|
  • पुदीने का रस ठंडी चीनी या गुड़ मिलाकर खाने से भी आराम मिलता है|
  • सौंठ, बड़ी इलायची, दाल चीनी को बराबर मात्रा में लेकर कूटकर पावडर बनाकर सुबह शाम पानी के साथ एक चम्मच लेने से भी कब्ज दूर होती है|
  • गरम पानी में एक निम्बू मिलाकर पिने से कब्ज दूर होती है|
  • रात्रि में तांम्बे के पात्र में रखा पानी प्रातःकाल, शौच जाने से पहले पीने से कब्ज दूर होती है|
  • रात को गरम दूध के साथ एक चम्मच त्रिफला लेने सें भी कब्ज दूर होता है|
  • कब्ज होने पर हीरा हींग की फांक पानी के साथ लेने से भी आराम मिलता है तथा साथ ही नाभि पर हींग रखने और मलने से भी कब्ज में आराम मिलता है|
  • आधा चम्मच पीपल का चूर्ण गुड़ के साथ लेने से भी कब्ज दूर होती है|
  • सौंठ, हरड और अजवायन को समान मात्रा में पानी में उबालें तथा वह पानी चुटकी भर नमक मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है|
  • खट्ठी छाछ या कांजी का पानी पीने सें भी कब्ज की शिकायत दूर होती है|
  • भुनी हींग, भुना जीरा, सौंठ और सेंधा नमक समान मात्रा मे लेकर चूर्ण बनालें और यह चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से भी कब्ज दूर होती है|
  • कच्ची गाजर चबा-चबाकर खाने से भी कब्ज की शिकायत दूर होती है|
  • आँवले का मुरब्बा या आँवले का पावडर भी ले सकते है|
  • गिलोय का चूर्ण गुड़ के साथ लेने पर भी कब्ज दूर होती है|
  • भोजन के साथ सुबह शाम पपीता खाने से भी कब्ज दूर होता है|
  • रात में सोते समय दूध में एक चम्मच एरेंडे का तेल मिलाकर पिने से कब्ज दूर होता है|
  • प्रतिदिन २५ मिली लीटर देशी गाय का गोमूत्र पिने से कब्ज दूर होता है|
  • कच्चा लहसुन चबाकर खाने से भी कब्ज में आराम मिलाता है|
  • यदि खाना नहीं पचता तो फालसे के रस में सेंधा नमक और कालीमिर्च मिलाकर पियें कब्ज में आराम मिलता है|
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंठ उबालकर सेंधा नमक मिलाये व ठंडा होने पर पियें तो कब्ज में आराम मिलता है|
  • दही में बारीक प्याज काटकर खाने से भी कब्ज में लाभ मिलता है|
  • कच्चे प्याज का रस पेट दर्द, बदहजमी, वायुविकार में भी लाभदायक है|
  • राई के नियमित सेवन से पुराने से पुराने अपच में लाभ मिलता है|
  • अंगूर के नियमित सेवन सें भी कब्ज में आपरम मिलता है|